विप्र फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ जोन -13 की अध्यक्ष बनीं श्रीमती सोनाली शर्मा, बधाइयों का तांता लगा।
श्री सत्यनारायण शर्मा जी ने दी शुभकामनाएं, संगठन को सशक्त बनाने और समाज को एकजुट कर नई दिशा देने की जताई उम्मीद। सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ जोन 13 के अध्यक्ष पद पर श्रीमती सोनाली शर्मा की नियुक्ति से विप्र समाज में हर्ष का माहौल है।
उनकी नियुक्ति पर समाज जनों द्वारा बधाईयां और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक श्री सत्यनारायण जी शर्मा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती शर्मा अपने कुशल नेतृत्व, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से विप्र फाउंडेशन को अधिक सशक्त और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।वे समाज को एकजुट कर सामाजिक एकता सहयोग और विकास की दिशा में नई पहल करेंगी। विप्रजनों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की। श्रीमती सोनाली शर्मा ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर विप्र फाउंडेशन के संरक्षक श्री सत्यनारायण जी शर्मा सहित सभी विप्रजनों के प्रति आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है,उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी, और सभी को साथ लेकर संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.