Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 13, 2026

पेंशनरों की समस्याओं पर 15 अक्टूबर को होगी बैठक पेंशन कल्याण मंडल के गठन सहित पांच प्रमुख विषयों पर होगी चर्चा।

 पेंशनरों की समस्याओं पर 15 अक्टूबर को होगी बैठक



पेंशन कल्याण मंडल के गठन सहित पांच प्रमुख विषयों पर होगी चर्चा।

सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर- छत्तीसगढ़ के पेंशनरों की लंबित समस्याओं के निराकरण और उनके हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के लिए संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़ द्वारा 15 अक्टूबर 2026 को बैठक आयोजित की गई है। बी जी काले, संयुक्त संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि द्वारा जारी पत्र के अनुसार बैठक दोपहर 12 बजे संचालनालय के बैठक कक्ष क्रमांक 1/3/22, इंद्रावती भवन, नया रायपुर अटल नगर में होगी।


बैठक में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव सहित प्रदेश के विभिन्न पेंशनर संगठनों के प्रांताध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। बैठक की अध्यक्षता एस जयवर्धन आई ए एस संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि करेंगे।

बैठक के निर्धारित एजेंडे में पेंशन कल्याण मंडल का गठन, छत्तीसगढ़ पेंशन कल्याण निधि नियम, 1997 में प्रभावी संशोधन एवं उसका व्यापक प्रचार-प्रसार, संशोधित पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) की ऑनलाइन उपलब्धता, लंबित पेंशन एवं परिवार पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण तथा पेंशनरों के लिए प्रभावी शिकायत एवं संवाद व्यवस्था विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।


भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ ने इस बैठक को पेंशनरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए आशा व्यक्त की है कि चर्चा में उठने वाले विषयों पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे तथा लंबित मामलों के निराकरण के लिए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


महासंघ का मानना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन एवं अन्य स्वत्वों के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए पेंशन संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और पेंशनर हितैषी बनाया जाना आवश्यक है। महासंघ बैठक में पेंशनरों की समस्याओं को प्रमुखता से रखकर उनके व्यावहारिक एवं स्थायी समाधान की अपेक्षा करेगा।


वीरेन्द्र नामदेव

प्रांताध्यक्ष।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad