Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 3, 2026

सेवा संकल्प अभियान में ‘सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार’ शिविर, 165 हितग्राही हुए लाभान्वित योजनाओं का लाभ देने के साथ नागरिकों की समस्याएं और मांगें भी सुनी गईं

 सेवा संकल्प अभियान में ‘सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार’ शिविर, 165 हितग्राही हुए लाभान्वित



योजनाओं का लाभ देने के साथ नागरिकों की समस्याएं और मांगें भी सुनी गईं


कवर्धा, 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ के तहत नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के वार्ड क्रमांक-01 स्थित सांस्कृतिक भवन में क्लस्टर स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।



 शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों के अंतर्गत कुल 165 हितग्राही लाभान्वित हुए।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव-कवर्धा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डेय रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता संतोष मिश्रा, श्री लाला राम साहू, श्री मनहरण श्रीवास, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री हेमंत कुमार साहू, श्री सौरभ श्रीवास्तव, श्री राधेकिशन सोनी, डिप्टी कलेक्टर जिला कबीरधाम सुश्री रूचि शार्दुल, सेवा सहकारी समिति सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष श्री शिवचरण पटेल सहित पार्षदगण एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती शिल्पा देवांगन के मार्गदर्शन में किया गया।


प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ


शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 पूर्णता प्रमाण-पत्र, 25 स्वीकृति पत्र एवं 35 पात्र हितग्राही प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही 13 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 6 वृद्धजनों को सम्मान तथा 4 हितग्राहियों को जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस प्रकार इन गतिविधियों से कुल 108 हितग्राही लाभान्वित हुए। पशुधन विकास विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को पशु आहार वितरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों के अंतर्गत 3 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट प्रदान की गई। 3 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं 3 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही 1 सुपरवाइजर को सम्मान प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इन गतिविधियों से कुल 10 हितग्राही लाभान्वित हुए। इसी तरह 6 हितग्राहियों को कौशल विकास प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र, 5 हितग्राहियों को बैंक लिंकेज ऋण तथा 5 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। इन गतिविधियों से कुल 10 हितग्राही लाभान्वित हुए।


विद्यार्थियों, दिव्यांग और स्वास्थ्य योजनाओं का भी मिला लाभ


विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं 8 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा 1 दिव्यांग हितग्राही को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इस प्रकार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से योजनाओं, प्रमाण-पत्रों, सामग्री एवं अन्य सहायता का लाभ दिलाकर कुल 165 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।


‘सरकार आपके द्वार’ की भावना के अनुरूप शिविर में नागरिकों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं मांगों को सुना गया। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 78 आवेदन मांग संबंधी तथा 2 आवेदन शिकायत संबंधी रहे। शिविर में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके आवेदनों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। शिविर के समापन अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत सहसपुर लोहारा श्री तेज सिंह चंद्रवंशी ने मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों, अतिथिगण, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad