भारत ने वनडे में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। गुवाहाटी - भारतीय टीम ने कल खेले गए वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
406 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल के नाबाद दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक से भारत ने यह लक्ष्य 43.3 ओवर में हासिल कर लिया।
कप्तान गिल ने 117 गेंदों में शानदार नाबाद दोहरा शतक लगाया वहीं रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली।
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के सबसे बड़े वनडे स्कोर को बौना साबित कर दिया।
वेस्टइंडीज ने पारी में तीन शतकों की पारी की बदौलत भारत के लिए 406 रनों का लक्ष्य रखा था, वेस्टइंडीज की ओर से कैपबेल,शाई होप और आमिर जांगू ने शतक बनाया। इस रन चेज में भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके पहले सिर्फ साऊथ अफ्रीका ने 400+ का स्कोर आस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों का हासिल किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का अगला मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.