Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 13, 2026

आकांक्षी विकासखंड बोड़ला के 44 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं मितानिनों का हुआ सम्मान

 आकांक्षी विकासखंड बोड़ला के 44 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित



टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं मितानिनों का हुआ सम्मान


कवर्धा, 13 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के आंकाक्षी विकासखंड बोड़ला के 44 ग्राम पंचायतों को निर्धारित मानकों को पूरा करने के आधार पर टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में स्थानीय वीर सावरकर भवन कवर्धा में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


 कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जोश टीम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य एवं जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आंकाक्षी विकासखंड बोड़ला के 44 सहित ग्राम पंचायत सहित जिले के 144 ग्राम पंचायते भी टीबी मुक्त घोषित किया गया है। आकांक्षी विकासखंड बोड़ला की 44 ग्राम पंचायतों का टीबी मुक्त घोषित होना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का बढ़ता दायरा, टीबी के प्रति जागरूकता, समय पर जांच एवं उपचार तथा समुदाय की भागीदारी के महत्व को रेखांकित करता है।


छह निर्धारित सूचकांकों के आधार पर टीबी मुक्त पंचायतों का चयन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में जिले की कुल 470 ग्राम पंचायतों में से 144 ग्राम पंचायतों को निर्धारित छह सूचकांकों के आधार पर टीबी मुक्त घोषित किया गया। इन सूचकांकों में प्रति 1,000 जनसंख्या पर कम से कम 30 लोगों की टीबी जांच, टीबी के मामलों की निर्धारित सीमा, दवा संवेदनशीलता की जांच, निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत भुगतान, न्यूनतम 85 प्रतिशत उपचार सफलता दर तथा प्रत्येक टीबी मरीज को पोषण सहायता उपलब्ध कराने के लिए निक्षय मित्र की व्यवस्था शामिल है। टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के सरपंचों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम की मितानिनों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad