राजनांदगांव
क्षेत्र क्रमांक 5, अर्जुनी की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू ने विभिन्न ग्रामों के दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी के दर्शन
किए एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
सभी ने ग्रामवासियों के साथ माता की आरती की, माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा परंपरा अनुसार लाल चुनरी अर्पित की गई।
समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का तिलक-वंदन कर स्वागत किया गया। श्रीमती साहू ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सहभागिता की तथा समस्त ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी राम भरोसा साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गणेश राम साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव पिलेश्वर साहू, सरपंच डिकेश्वरी राणा, सरपंच गिरधारी साहू, महेश साहू, संजू कौशिक, तुमेश साहू, ठम्मन ठाकुर, सोहन साहू, दिलीप साहू, ढेलू साहू, रेखालाल साहू, शैलेंद्र ठाकुर, आत्माराम सोनी, गोविंद पटेल, अशोक हिरवानी, राजकुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.