Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 14, 2026

उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, 40 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की

 उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, 40 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की



कवर्धा। बोड़ला में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार और उच्च शिक्षा के लिए अधोसंरचना विकास को गति देते हुए उप मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज 60 लाख रुपये के दो विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके तहत एसडीएम कार्यालय बोड़ला में 30 लाख रुपये की लागत से सभा कक्ष सह सामुदायिक शौचालय तथा शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में 30 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जाएगा।




 इस दौरान उन्होंने 40 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। इसमें कॉलेज में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, बालिका शौचालय निर्माण के लिए 4.60 लाख रुपये, ग्राम भीरा में मंगल भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख 40 हजार रुपये शामिल हैं। इसके साथ ही कॉलेज में स्मार्ट बोर्ड, इंटरनेट सुविधा और एआई आधारित तकनीक उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। एसडीएम कार्यालय में सभा कक्ष के निर्माण से बैठकों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं सामुदायिक शौचालय के निर्माण से परिसर में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा। महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष बनने से शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा। इन दोनों निर्माण कार्यों से क्षेत्र में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

 CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad