श्री राठौर तीर्थ धाम निर्माण संकल्प उत्सव
------------------------------------------
सेवा धर्मियों ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जिम्मा, स्वप्रेरणा से सहयोग की घोषणा
------------------------------------------
भोपाल मध्य प्रदेश हेड ब्यूरो राजेंद्र सिंह राठौर / मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट
------------------------------------------
इन्दौर भोपाल मध्यप्रदेश । श्री राठौर तीर्थ धाम के निर्माण संकल्प उत्सव एवं आयोजन को लेकर समाजबंधुओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाजबंधुओं ने स्वप्रेरणा से सेवा-सहयोग की घोषणा कर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सेवा धर्मियों द्वारा अपने स्तर पर लेने से सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण सामने आया।
राठौर तीर्थ धाम प्रमुख संत रामनारायण राठौर एवं मीडिया प्रभारी गोविंद राठौर (राठौर क्रांति) ने बताया कि 25 अक्टूबर को लड्डू गोपाल राधा रानी के आतिथ्य में राठौर तीर्थ स्थल पर आयोजन होगा। बैठक में सेवाधर्मियों ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग की घोषणा की। इस अवसर पर हरीश राठौर लड्डू बाबा, मनोज राठौर तेली ने सभी सेवाधर्मियों का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि समाज के सामूहिक सहयोग और सेवा भावना से बड़े संकल्पों को मजबूती मिलती है। शिवनारायण राठौर, दानी गेट ,उमेश राठौर RTO ,नरेंद्र राठौर क्षिप्रा ट्रेडर्स,
योगेश राठौर माँ कृपा टेंट ,
आर.एन. राठौर सामाजिक उत्प्रेरक, अशोक राठौर (जावरा वाले ) वित्त प्रभारी उज्जैन संजय राठौड़, राधेश्याम राठौर,जितेंद्र राठौर,बंशी राठौर ठेकेदार , सत्यनारायण राठौर क्षिप्रा ट्रेडर्स , जितेंद्र राठौर आदि सेवा धर्मियों ने सहयोग की घोषणा की।आप भी सहभागी बनें
श्री राठौर तीर्थ धाम के निर्माण संकल्प उत्सव एवं भंडारे में समाजबंधु अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग अथवा स्वप्रेरित दान देकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकते हैं। आयोजन से जुड़े सेवाधर्मियों ने समाज के सभी बंधुओं से सेवा-सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।
सेवा की छोटी-सी आहुति भी बड़े संकल्प को शक्ति देती है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.