डी.डी.नगर में सांड का आतंक,कई लोगों को घायल किया, नगर निगम एवं वनविभाग की टीम ने सांड को बेहोश कर नियंत्रित किया, वार्डवासियों ने ली राहत की सांस।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राजधानी रायपुर के डी.डी.नगर सेक्टर -2 क्षेत्र में सुबह-सुबह एक आवारा काले सांड के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।सांड ने क्षेत्र के कई लोगों को घायल कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद आशु चंद्रवंशी ने नगर निगम एवं वनविभाग के अधिकारीयों को इसकी सूचना दी, सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची और सांड को नियंत्रित करने की कार्रवाई की। काफी मशक्कत के बाद सांड को बेहोश कर सुरक्षित रुप से नियंत्रित किया गया।सांड के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रवासियों ने तत्काल कार्रवाई के लिए वार्ड पार्षद, नगर निगम एवं वन विभाग टीम का आभार व्यक्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.