पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अहमदाबाद में प्रेरणादायक सेमिनार आयोजित
अहमदाबाद, 10 अक्टूबर 2026। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अहमदाबाद में प्रातः 10 बजे ‘मारी उड़ान : सपना से सफलता तक’ विषय पर प्रेरणादायक सेमिनार आयोजित किया गया।
मोटिवेशनल वक्ता श्री शैलेश भाई राठौड़ एवं डॉ. प्रीति राठौड़ ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच, अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास के महत्व से अवगत कराया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाते हुए सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसमें श्री रविन्द्र कुमार दीक्षित एवं मुख्य वक्ता श्री राठौड़ एवं डॉ प्रीति राठौड़ के द्वारा हुआ।अंत में उपप्राचार्य श्री सुनील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.