गांधी जयंती पर मारो में सेवा संकल्प की मिसाल: मावली माता मंदिर प्रांगण में हुआ भव्य वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
रंजीत बंजारे, CNI NEWS बेमेतरा मारो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर पूरे देश में चल रहे सेवा संकल्प अभियानके तहत आज नगर पंचायत मारो ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल की।
आज दिनांक 02 अक्टूबर को नगर पंचायत मारो के वार्ड क्रमांक 15 स्थित प्रसिद्ध मावली माता मंदिर प्रांगण में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस पुनीत अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष समस्त पार्षदगण समाजसेवी डॉ. माधव सिंह ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत मारो एवं नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी
की गरिमामयी उपस्थिति में वृक्षारोपण संपन्न हुआ।
मंदिर प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं। गांधी जी ने स्वच्छता और पर्यावरण का संदेश दिया था, उसी को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया!


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.