गौसेवकों ने चलाया गौ सम्मान आह्वान अभियान के निमित्त हस्ताक्षर अभियान
मुरैना। देशभर में चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत मुरैना के आनंदी महल में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा स्थल पर गौसेवकों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं कथा श्रोताओं ने अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
गौसेवकों ने उपस्थित भक्तों को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए देशव्यापी जनजागरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 4 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से गौभक्त भोपाल के जंबूरी मैदान में एकत्रित होकर मुख्य सचिव को प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।
अभियान से जुड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति 9067777323 पर मिस्ड कॉल देकर अपना समर्थन दर्ज करा सकते हैं।
गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान में किसी भी प्रकार का दान या चंदा नहीं लिया जा रहा है। यह अभियान जनसहभागिता एवं जनसमर्थन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
अभियान की प्रमुख मांगें निम्न हैं—
1. सम्पूर्ण भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
2. गौमाता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्य का संवैधानिक सम्मान प्रदान किया जाए।
3. गौसेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू किया जाए तथा केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय का गठन हो, जिससे देशभर में देशी गौवंश की सेवा एवं संरक्षण समान रूप से सुनिश्चित हो सके।
4. गौचर बोर्ड का गठन हो, चारा सुरक्षा नीति बनाई जाए, गौ आधारित कृषि को बढ़ावा मिले, पंचगव्य उत्पादों के निर्माण एवं विपणन को प्रोत्साहन दिया जाए तथा शिक्षा में गौ महात्म्य को स्थान दिया जाए।
हस्ताक्षर अभियान में गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह, आकाश बंसल, ब्रजकिशोर उपाध्याय, कल्ला यादव,नीरज शर्मा सहित अन्य गौभक्त उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.