स्वच्छता सेवा मिशन के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम
मद्देड़ /बीजापुर :- आज मद्देड़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम संगम पल्ली में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वछता ही सेवा 2026 के मिशन के अंतर्गत दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को ए/22 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के अधिकारी एवं जवानों द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय संगमपल्ली मै एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर ए/22बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के अधिकारी श्री मनोज कुमार (सहायक कमांडेंट) एवी जवानों द्वारा विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका गण, विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छाया दार पौधे लगाए। अभियान का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ और सुंदर वातावरण के प्रति जन जागरूकता पैदा करना रहा।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों , शिक्षकों, विद्यार्थियों ने लगाए पौधों को नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.