सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
सेजेस पटेवा में गांधी, शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम
दिनांक 02 10.2026 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय पटेवा में विविध कार्यक्रम किये गए जिसमें भाषण,क्विज कांपीटीशन,वृक्षारोपण , स्वच्छता प्रमुख रहे।
गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर कुमारी जियारानी सेन,एवं डोमन साहू कक्षा 12वीं हिन्दी माध्यम तथा सिमरन जोगी,एवं रुद्रप्रताप पाटकर कक्षा 11 वीं अंग्रेजी माध्यम ने दोनो महापुरुषों के जीवन वृत्तांत पर हिन्दी और अंग्रेजी में विचार प्रस्तुत किया। प्रारंभ में आज के कार्यक्रम के संयोजक तथा मुख्य अतिथि श्री समीर चन्द्र प्रधान (सेवा निवृत्त प्राचार्य) तथा छात्र छात्राओं के द्वारा बापू तथा शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।श्री प्रधान ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को इन दोनों महा पुरुषों के व्यक्तित्व से यह सीखना चाहिए कि साधारण प्रतिभा, साधारण परिवार से सम्बंध रख कर भी एक साधारण व्यक्ति किस तरह सत्य का अनुसरण करके बड़े से बडे लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।उन्होंने रेखांकित किया कि निर्भीक वही व्यक्ति हो सकता है जो गांधी और शास्त्री जैसे सत्य और ईमानदारी पर अटूट विश्वास करे और व्यक्तिगतजीवन में उसका अनुसण पूरी निष्ठा के साथ करे।
गतिविधियों के दूसरे चरण मे गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन दर्शन पर कम्प्यूटर हालमें रोचक और ज्ञानवर्धक क्विज टाइम कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसकी रुपरेखा रुद्र पाटकर, सिमरन जोगी, जिया रानी सेन , रेणुका ने सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री समीर प्रधान के मार्गदर्शन में तैयार की। 1 घण्टे तक चले इस कार्यक्रम मे कुल चार टीम ने भाग लिया।विजयी टीम डोमनसाहूयतथा धनंजय,एवं सुप्रीया तथा रेणुका रही। द्वितीय स्थान पर जियारानी संग सिमरन जोगी,एवं जागृति,नोमिता,गुंजा रहीं
प्रश्न कर्ता स्वयं श्री प्रधान से.नि. प्राचार्य रहे। कार्यक्रम को सभी प्रतिभागियों तथा दर्शक के रुप मे उपस्थित पर्यावरण कार्यकर्ता तरुण पाटकर, हेमलाल यादव,त्रिलोकी ने बहुत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम का डीजिटल संयोजन रुद्रपाटकर और साथियों ने किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पर्यावरण संरक्षण समिति पटेवा के सहयोग से विद्यालय में विद्यार्थियों एवं पर्यावरण समिति के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य तरुण पाटकर,हैमलाल यादव, त्रिलोकी निषाद, सारांश तिवारी,तिजउ राम यादव विशेष रुप से उपस्थित थे। भाषण प्रतियोगिता का संचालन कुमारी जिया रानी तथा सिमरन योगी ने किया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.