ग्राम देवारीभाट में 'आंगन मिलन सेवा' एवं सम्मान समारोह संपन्न, विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा रहीं मुख्य अतिथि
खैरागढ़, 5 अक्टूबर! महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आज ग्राम देवारीभाट में 'आंगन मिलन सेवा' एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा दीदी सम्मान समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा जी ने कहा कि "महिलाएं और बच्चे देश का भविष्य हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदीयों का यह समर्पण समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा दीदीयां उपस्थित रहीं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.