विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ग्राम ढोड़िया में पितृ मिलन कार्यक्रम में हुईं शामिल, स्व. सौहद्रा बाई पटेल को दी श्रद्धांजलि
खैरागढ / छुईखदान, 05 अक्टूबर! विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा जी आज ग्राम ढोड़िया पहुँचीं, जहाँ उन्होंने श्री रामकुमार पटेल, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुईखदान की माता जी स्वर्गीय श्रीमती सौहद्रा बाई पटेल के निधन उपरांत पितृ पक्ष के अवसर पर आयोजित 'पितृ मिलन' कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती वर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.