शीतला मंदिर का लोकार्पण एवं सांस्कृतिक मंच का किया गया भूमिपूजन
खैरागढ़, 11 अक्टूबर! खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलोनी में आज धार्मिक व सामाजिक आस्था के केंद्र शीतला मंदिर का लोकार्पण एवं सांस्कृतिक मंच का भूमिपूजन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता शीतला की पूजा-अर्चना और विधि-विधान से आरती कर क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा नव-निर्मित मंदिर का लोकार्पण किया गया तथा ग्रामीणों की सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु बनने वाले नए मंच का भूमिपूजन संपन्न कराया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने कहा, "माता शीतला का यह मंदिर पूरे गांव की आस्था और एकता का प्रतीक है। मंदिर परिसर और सांस्कृतिक मंच के निर्माण से गांव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को नई दिशा और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।" उन्होंने ग्रामीणों को इस मांग के पूर्ण होने पर बधाई दी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक प्रमुख तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.