थाना – सिटी कोतवाली, जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।
पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में धारदार फरसा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार।
सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को दी जा रही थी मारने की धमकी।
आरोपी हाफिस खान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 466/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
कबीरधाम जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पी.जी. कॉलेज ग्राउंड, कवर्धा में एक व्यक्ति अपने हाथ में गन्ना काटने वाला लोहे का धारदार फरसा लेकर लहरा रहा है तथा वहां उपस्थित लोगों एवं आने-जाने वाले राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें मारने की धमकी दे रहा है। इससे मौके पर उपस्थित लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो रहा था।
सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के द्वारा पुलिस टीम मौके पर रवाना किया गया, जहां एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार फरसा लेकर लोगों को डरा रहा था
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.