Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 3, 2026

दुर्ग जिले के एक हजार स्काउट- गाइड, रोवर- रेंजर्स हुए सर्व धर्म प्रार्थना में सम्मिलित

दुर्ग भिलाई - छत्तीसगढ़।


दुर्ग :- दुर्ग जिले के एक हजार स्काउट- गाइड, रोवर- रेंजर्स हुए सर्व धर्म प्रार्थना में सम्मिलित




भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी, राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट श्री इन्दरजीत सिंह खालसा जी के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन स्व. बलबीर सिंह जुनेजा इण्डोर स्टेडियम रायपुर में किया गया। 



इस आयोजन में सम्मिलित होने जिला संघ दुर्ग के अध्यक्ष श्री अशोक देशमुख, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट श्री जीत यादव के नेतृत्व एवं जिला शिक्षा अधिकारी सह पदेन जिला कमिश्नर स्का. श्री जगजीत सिंह धीर, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती वर्षा ठाकुर जी के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले से एक हजार स्काउट-




 गाइड, रोवर- रेंजर्स रवाना हुए। इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले के  दुर्ग विकासखंड से  श्रीमती अमीता हरमुख जिला संगठन आयुक्त गाइड, विकासखंड धमधा से श्री देवेन्द्र कुमार देवांगन विकासखंड सचिव धमधा एवं विकासखंड पाटन से श्री ललित बिजौरा विकासखंड सचिव पाटन को नोडल अधिकारी बनाया गया था।



 उनके सराहनीय प्रयास से जिले के स्काउटर एवं गाइडर ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित कर विश्व अहिंसा दिवस पर सर्व धर्म प्रार्थना कर विश्व शांति और अहिंसा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में महती योगदान दिया। 




इस कार्यक्रम में श्री नेहा उपाध्याय को राज्य स्तरीय तारूण्य वार्ता कार्यक्रम हेतु शिक्षा मंत्री एवं राज्य मुख्य आयुक्त से प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ। इस आयोजन में दुर्ग जिले से स्काउटर ईश्वरी प्रसाद साहू, मोहन लाल साहू, अनिल चौधरी, अनिल साहू, ए. अमृत राव सोनी, भुनेश्वर जंघेल, दूधेलाल यादव, सितेश्वर, संदीप ठाकुर तथा गाइडर श्रीमती  कल्पना शुक्ला, अन्नपूर्णा रामटेके, शशिकला पाण्डेय, नेहा उपाध्याय ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इस सफल आयोजन में महती भूमिका निभाने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर ने दुर्ग जिले की बीएसजी टीम को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad