दिनांक =06/09/2026
स्थान =दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
संवाददाता =असीम पाल
ब्यूरो चीफ
दंतेवाड़ा
मासापारा कूम्मापारा मे आंगनबाड़ी में सेवा संकल्प अभियान संपन्न, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई और अन्नाप्रांन भी किया गया है
दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत भांसी। मासापारा कूम्मापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बचेली से मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती पहुंचे। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई की रस्म अदा की गई। महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कभी संवेदनशील इलाकों में शुमार मासापारा में अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है। जहां कभी सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर चुनौतियां बनी रहती थीं, वहीं अब ग्रामीण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान जैसे आयोजनों के जरिए प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद और जुड़ाव भी दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रमो मे मोजूद बचेली बीजेपी मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती. संदीप दीक्षित. पत्रकार. असीम पाल. नवीन चौधरी पत्रकार.नैना दीक्षित.
बंगाली कैम्प आंगनबाड़ी केन्द्र केए कार्यकर्ता उषा शील. कूम्मापारा आंगनबाड़ी केन्द्र के कार्यकर्ता रत्ना पाल. मासापारा आंगनबाड़ी केन्द्र के कार्यकर्ता सीमा कुंजाम और बडी संख्या में हितग्राहियों बच्चे ग्रामीणों
मीतानिन मोजूद रहे




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.