Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 3, 2026

विशेष अभियान में छूटे और नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे बीएलओ करेंगे घर-घर भ्रमण, पात्र नागरिकों के पंजीकरण पर रहेगा विशेष जोर ईसीआईनेट मोबाइल एप और वेबसाइट से भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

  सारंगढ़–बिलाईगढ़ (छ.ग.)

────────────


विशेष अभियान में छूटे और नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे



बीएलओ करेंगे घर-घर भ्रमण, पात्र नागरिकों के पंजीकरण पर रहेगा विशेष जोर


ईसीआईनेट मोबाइल एप और वेबसाइट से भी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन


सारंगढ़–बिलाईगढ़, 02 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिले में मतदाता सूची से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ना है, जिनके नाम अब तक किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए हैं। इसके साथ ही पहली बार मतदाता बनने की पात्रता प्राप्त करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण की प्रक्रिया के तहत पात्र नागरिकों की जानकारी प्राप्त करेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल होने से छूटे नागरिकों तथा नए पात्र युवाओं को पंजीकरण के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने और बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे तथा सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

मतदाता सूची में नया पंजीकरण कराने के लिए पात्र नागरिक प्रपत्र-6 में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ईसीआईनेट (ECINET) मोबाइल एप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने विशेष रूप से नए पात्र युवा मतदाताओं से इस अवसर का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad