सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
पिथौरा के अंजलि विहार कॉलोनी लहरौद में नवरात्रि और रास गरबा की भव्य तैयारी, मैदान का किया गया विस्तार
पिथौरा / लहरौद: पिथौरा से लगे अंजलि विहार कॉलोनी लहरौद में इस वर्ष नवरात्रि पर्व को लेकर शानदार तैयारी की जा रही है। कॉलोनी में दुर्गा पूजा के साथ-साथ इस बार रास गरबा का आयोजन भी बहुत ही भव्यता के साथ किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा गरबा के लिए मैदान को पहले से अधिक विस्तार दिया गया है ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु और प्रतिभागी शामिल हो सकें। लाइट, डेकोरेशन और साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
आज महिला समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें रास गरबा से संबंधित तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। महिला समिति ने बताया कि गरबा में शामिल होने वाली महिलाओं और युवतियों के लिए आकर्षक वेशभूषा, बेस्ट डांस सहित कई कैटेगरी में बंपर इनाम रखे गए हैं।
समिति ने सभी पिथौरा वासियों एवं कॉलोनीवासियों से इस भव्य आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.