गुंडरदेही के स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, मरीजों और परिजनों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
एसे में BEMO डाक्टर सतेंद्र मारकंडेय के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं जो कि जांच का विषय है
अस्पताल में गंदगी से मरीज परेशान संक्रमण का बढ़ा खतरा
बालोद/गुंडरदेही। गुंडरदेही के स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को इलाज के साथ-साथ गंदगी और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र रिफर केंद्र बनकर रह गया है
अस्पताल के वार्ड और आसपास के क्षेत्रों में फैली गंदगी को लेकर मरीजों एवं उनके परिजनों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर नियमित सफाई नहीं होने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल के वार्ड में बिस्तरों के आसपास कचरा, गंदे कपड़े और अन्य सामग्री दिखाई दे रही है। मरीजों के परिजनों ने प्रशासन से अस्पताल परिसर में तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
मरीजों का कहना है कि बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल आने के बाद यदि साफ-सफाई की व्यवस्था ही खराब मिले तो उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। अस्पताल प्रबंधन को वार्ड, शौचालय और आसपास के परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ साबुन, साफ पानी और आवश्यक स्वच्छता सामग्री की व्यवस्था करनी चाहिए।
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मामले का निरीक्षण कर जिम्मेदार बीईमो डॉक्टर सत्येंद्र मारकंडे के ऊपर कारवाई करते हुए व्यवस्था को सुधारने तथा नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ अस्पताल में स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना भी जरूरी है। स्वास्थ्य केंद्र की अवस्था को देखकर के स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है जिला अधिकारी तत्काल संज्ञान में लिया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.