Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 10, 2026

VB-GRAM-G के तहत अधिक से अधिक श्रम दिवस सृजित कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराएं—जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी बरमकेला में जिला पंचायत सीईओ ने ली रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक, रोजगार सृजन में तेजी लाने के दिए निर्देश मांग आधारित रोजगार, स्वीकृत कार्यों की प्रगति और श्रमिकों की सहभागिता बढ़ाने पर दिया विशेष जोर

 जिला जनसंपर्क कार्यालय, सारंगढ़–बिलाईगढ़ (छ.ग.)


━━━━━━━━━━━━


VB-GRAM-G के तहत अधिक से अधिक श्रम दिवस सृजित कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराएं—जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी



बरमकेला में जिला पंचायत सीईओ ने ली रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक, रोजगार सृजन में तेजी लाने के दिए निर्देश


मांग आधारित रोजगार, स्वीकृत कार्यों की प्रगति और श्रमिकों की सहभागिता बढ़ाने पर दिया विशेष जोर


सारंगढ़–बिलाईगढ़, 09 अक्टूबर 2026। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक श्रम दिवस सृजित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में VB-GRAM-G के अंतर्गत रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतवार रोजगार सृजन, स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं श्रमिकों की सहभागिता की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिला पंचायत सीईओ श्री तिवारी ने कहा कि ग्रामीण परिवारों को उनकी मांग के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी रोजगार सहायक ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रियता से कार्य करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को योजना से जोड़ें तथा श्रम दिवस सृजन के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें।


स्वीकृत कार्यों को समय पर प्रारंभ कर रोजगार सृजन में लाएं तेजी


बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों को समय पर प्रारंभ कराने, रोजगार की मांग करने वाले श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराने तथा संचालित कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोजगार सहायकों की सक्रिय भूमिका से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


उन्होंने पंचायतवार कार्यों की प्रगति की सतत समीक्षा करने, अधिकाधिक श्रमिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा रोजगार सृजन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।


ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर


जिला पंचायत सीईओ श्री तिवारी ने कहा कि ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी रोजगार सहायकों को निर्देशित किया कि पात्र ग्रामीण परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पंचायत स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए।


इस अवसर पर सीईओ श्रीमती संजू पटेल, एपीओ VB-GRAM-G श्री शशिकांत गुप्ता, श्री कमलेश कुमार मेहरा सहित तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad