सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिकनिक स्पॉट फिरतू कटेल में जुए के फड़ पर पिथौरा पुलिस की दबिश, 14 जुआरी पकड़ाए
महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चर्चित पिकनिक स्पॉट फिरतू कटेल में जुआ खेले जाने की सूचना पर पिथौरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को पकड़कर थाने लाया है। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के नाम, जप्त वाहनों की संख्या और नगद रकम की जानकारी पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई में पुलिस कितनी नगद राशि और कितने वाहन जब्त करती है।
पिथौरा में लगातार हो रही पुलिसिया कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को कड़ा संदेश मिल रहा है। वहीं इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी और आधिकारिक खुलासे का इंतजार है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.