संत मनिहार दीवान साहब पुण्य समाधि मुसवाडीह मेला स्थल में साजा विधायक ईश्वर साहू जी ने 20 लाख रुपए का डोम शेड निर्माण भूमिपूजन किए
साजा छत्तीसगढ़ --- साजा नगर के समीप स्थित कबीरपंथ के संत मनिहार दीवान साहब पुण्य समाधि मुसवाडीह जहां लाखों की संख्या में मानिकपुरी पनिका समाज एवं अन्य कबीर पंथी समुदाय पूरे छग एवं राज्य के बाहर से भी श्रद्धालु फाल्गुन शुक्ल सप्तमी को प्रतिवर्ष त्रिदिवसीय मेले में पहुंचते हैं।
जहां भव्य चौका आरती महायज्ञ,भजन कीर्तन का मंचीय कार्यक्रम भी होता है।
आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय साजा विधायक ईश्वर साहू जी ने 20लख रुपए का डोम शेड निर्माण कार्य हेतु भूमिजन किए, उक्त विधान समिति के प्रमुख महंत साँवल दास मानिकपुरी, महंत प्रकाश दास मानिकपुरी, जी के करकमलों से कबीरपंथ रीति से सम्पन्न हुआ।
इस निर्माण से एक सुव्यवस्थित व्यवस्था मेले में पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को प्राप्त होगी।*
*इस अवसर पर विधायक जी के साथ साथ जनपद पंचायत साजा अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू ग्राम मुसवाडीह सरपंच श्री नीलेश भारती, साजा मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, थान खम्हारिया मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, ज्वाला सिंह ठाकुर, लुक राम साहू, मेला समिति अध्यक्ष श्री रघुवीर कबीरपंथी, मनोहर साहू, नेतराम साहू, लाभू कबीर पंथी के अलावा मानिकपुरी पनिका समाज के श्री सुंदर दास मानिकपुरी ( प्रांतीय उपाध्यक्ष छग), तारण दास मानिकपुरी जिला सचिव बेमेतरा), रूप दास मानिकपुरी (ब्लॉक अध्यक्ष साजा), बलराम दास मानिकपुरी, गोपाल दास मानिकपुरी, बीरबल दास मानिकपुरी, लखन दास मानिकपुरी, सोहन दास मानिकपुरी , रमेश दास मानिकपुरी,महंत धरम दास मानिकपुरी, महंत ओंकार दास मानिकपुरी, अमन दास मानिकपुरी, दीवान विजय दास मानिकपुरी आदि श्रद्धालु जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.