Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 28, 2026

अवैध पिस्टल से फायर कर रुपए मांगने एवं अड़ीबाजी करने वाले दो आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, पिस्टल, कारतूस एवं स्कूटी सहित ₹60 हजार की सामग्री जप्त


दिनांक : 27 नवंबर 2026

जिला : विदिशा


अवैध पिस्टल से फायर कर रुपए मांगने एवं अड़ीबाजी करने वाले दो आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में, पिस्टल, कारतूस एवं स्कूटी सहित ₹60 हजार की सामग्री जप्त



दिनांक 26 नवंबर 2026 को बाल विहार स्थित एक दुकान पर दो व्यक्तियों द्वारा रुपए मांगने को लेकर फायरिंग करने की घटना सामने आई। फरियादी शुभम जैन की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 802/26 धारा 296(बी), 125, 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं 25(1-B)(a), 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को बाल विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी, कुल कीमती लगभग ₹60,000 की सामग्री जप्त की गई।


गिरफ्तार आरोपी:

1. शुभम उर्फ पट्टू पिता युवराज पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, विदिशा।

2. साहिल जैन पिता सुनील जैन, उम्र 26 वर्ष, निवासी राघवजी वाली गली, अस्पताल रोड, विदिशा।


जप्त सामग्री:

एक अवैध पिस्टल।

एक जिंदा कारतूस।

एक स्कूटी।

कुल जप्त मशरुका कीमत लगभग ₹60,000।


सराहनीय भूमिका:

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद राज, सहायक उप निरीक्षक मलखान सिंह, सहायक उप निरीक्षक नवल सिंह मीणा, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक अनिदेश सेंगर, रामवीर कुशवाह, नीलेश धाकड़ एवं आशीष कुमार रावत की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad