धनी धर्मदास साहेब का 631वाँ भव्य प्राकट्योत्सव मनाया गया
.........................................................
मानिकपुरी पनिका समाज बेरला कार्तिक पूर्णिमा को सद् गुरू कबीर साहेब के प्रथम शिष्य धनी धर्मदास जी का 631वाॅं प्राकट्योत्सव भव्य रूप से मनाया गया । जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुआ सर्व प्रथम महंत खेमदास मानिकपुरी जी के द्वारा गुरू महिमापाठ, दोपहर झेरिया वाले साहेब केदार साहू द्वारा ग्रंथ प्रवचन, मुख्य अतिथियों के द्वारा 25 प्रतिभावान/उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, तत्पश्चात महंत श्री हीरादास मानिकपुरी ( गोंडगिरी) के करकमलों द्वारा संध्या चौका आरती सम्पन्न हुआ जिसमें 42 चौका आरती/दीप प्रज्वलित हुआ तत् उपरान्त भोजन भंडारा आयोजित किया गया । जिसमें मानिकपुरी पनिका समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुन्दर दास मानिकपुरी, रायपुर महानगर प्रमुख श्री मोहनदास मानिकपुरी, जिला -बेमेतरा अध्यक्ष श्री संतोष दास मानिकपुरी, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बलराम दास मानिकपुरी, बेमेतरा ब्लाक अध्यक्ष श्री दिलहरन दास मानिकपुरी , उपाध्यक्ष किशन दास मानिकपुरी, साजा उपाध्यक्ष श्रीं रमेश दास मानिकपुरी, नवागढ़ पूर्व़ अध्यक्ष श्री भरत प्रकाश मानिकपुरी, बेमेतरा से बसंत दास मानिकपुरी, धमधा अध्यक्ष श्री-डोमन दास मानिकपुरी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गिरवर दास मानिकपुरी, कबीर आश्रम बेरला अध्यक्ष श्री कवल साहू, पूर्व अध्यक्ष श्री तखत साहू , श्री सीताराम साहू,श्री भकला साहू , मानिकपुरी पनिका समाज बेरला अध्यक्ष श्री कोमलदास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष श्री मनीदास मानिकपुरी, सचिव श्री भूषण दास मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष डाॅ. रवि मानिकपुरी,जोगेश दास मानिकपुरी,समाज सामाजिक पदाधिकारीगण , कबीर पंथी अधिकारी एवं पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.