इलू बाई रो मायरो , मायरा (जिसे भात भी कहा जाता है) यह रश्म भाई -बहन के प्रेम का प्रतीक है।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - आदर्श संग ऋषिता के परिणय सूत्र में बंधने के मांगलिक अवसर पर सौ.का.सुनीता ने हिंदू विवाहों में निभाई जाने वाली एक अत्यंत भावुक और महत्वपूर्ण पारिवारिक रस्म का निर्वाह किया,इसमें दूल्हे की माँ (इलू ) ने मायके पक्ष (, मामा ,मामी और भतीजों और अन्य परिजन) की ओर से विवाह के लिए उपहार, वस्त्र, और भेंट को स्वीकार किया ।
मायरा (भात) के इस रस्म का संबंध भक्त नरसी मेहता (नरसी जी का भात) की प्रसिद्ध कथा से जुड़ा है। मान्यता है कि जब नरसी जी अपनी पुत्री के विवाह में भात भरने गए थे,
तब स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकट होकर उनकी लाज रखी थी। तब से यह रस्म भाई-बहन के अटूट प्रेम और कर्तव्य का प्रतीक मानी जाती है।
विवाह से पूर्व दिन पहले बहन अपने मायके पक्ष के भाई भौजाइयों भतीजों और अन्य परिजनों को विवाह में सपरिवार शामिल होने निमंत्रण दिया , जिसे 'भात न्यौतना' कहते हैं।
विवाह के इस रस्म के दौरान जब मामा पक्ष ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक गीतों बैलगाड़ी में पहुंचे तो बहन और उसके परिवार वालों ने आरती के साथ उनका भव्य स्वागत किया । बहन सुनीता (इलू) अपने भाईयों और अन्य परिजनों के माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया । इसके बाद मामा पक्ष नरेश जोशी और परिवार की ओर से बहन को विशेष चुनरी या ओढ़नी ओढ़ाई गई, । यह रस्म अदायगी जैनम मानस भवन में संपन्न हुई।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.