महादेव घाट खैरागढ़ में आयोजित भव्य गंगा आरती में शामिल हुईं विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा
खैरागढ़, 24 नवंबर! स्थानीय महादेव घाट परिसर में आज संध्या आयोजित भव्य एवं दिव्य गंगा आरती कार्यक्रम में खैरागढ़ क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की।
इस पावन अवसर पर उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ माँ गंगा की आरती उतारकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान घाट परिसर मंत्रोच्चार, शंखनाद और दीपों की रोशनी से भक्तिमय हो उठा। विधायक श्रीमती वर्मा ने आयोजन समिति के सदस्यों और उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि "गंगा आरती जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा हमारी सनातन परंपराओं और संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं। नदियों और जल स्रोतों के प्रति श्रद्धा के साथ-साथ उनकी स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लेना भी हम सभी का नैतिक दायित्व है।" उन्होंने महादेव घाट के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता बनाए रखने में जनभागीदारी की सराहना की।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, आयोजन समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.