राजनांदगांव
नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
- आरोपी नाबालिग बालिका को अपने साथ बेलगांव, कर्नाटक ले गया था।
- पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।
- आरोपी के कब्जे से अपहृता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर विधिवत परिजनों के सुपुर्द किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी द्वारा पुलिस चौकी चिचोला में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 26 मार्च 2026 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी चिचोला, थाना छुरिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। श्रीमती पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी चिचोला द्वारा अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी अपहृता को लेकर नागपुर से चिचोला आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चिचोला बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी झगेंद्र विश्वकर्मा, पिता स्वर्गीय पलट राम विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम कोहलाकसा, पुलिस चौकी चिचोला, जिला राजनांदगांव को पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से अपहृता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से कथन कराया गया, जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा बेलगांव, कर्नाटक में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के कथन एवं मामले में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 64(m), 65(1) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बरामद नाबालिग बालिका को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर परिजनों के सुपुर्दनामा पर सौंपा गया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.