सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
शासन के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, बिना एक्सपायरी डेट के बिक रहे पानी पाउच, आम जनता की जान से हो रहा खिलवाड़
पिथौरा / सांकरा / बसना: पिथौरा, सांकरा और बसना क्षेत्र में पानी फैक्ट्रियों द्वारा शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना एक्सपायरी डेट, बिना बैच नंबर और बिना लाइसेंस नंबर के पानी पाउच धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं।
आम जनता की जान के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में और शादी-ब्याह, कार्यक्रमों में पानी पाउच की मांग सबसे ज्यादा रहती है, और इसी का फायदा उठाकर फैक्ट्री संचालक बिना मानकों के पानी बेच रहे हैं।
क्या है नियम?
नियम के अनुसार हर पानी पाउच पर निर्माण की तिथि, एक्सपायरी डेट, बैच नंबर, FSSAI लाइसेंस नंबर और फैक्ट्री का पूरा पता अंकित होना अनिवार्य है। लेकिन यहां कई फैक्ट्रियों में इन नियमों का पालन ही नहीं हो रहा है।
बिना जांच के भरे जा रहे पानी में बैक्टीरिया, अशुद्धता और बीमारियों का खतरा बना रहता है। उल्टी-दस्त, टाइफाइड और पेट की बीमारियों का सीधा कारण दूषित पानी भी हो सकता है।
कब होगी कार्रवाई?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन फैक्ट्रियों पर कार्रवाई कब होगी? स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन फैक्ट्रियों की अपनी पहुंच है, जिसके चलते खाद्य विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
जनता की मांग है कि पिथौरा, सांकरा और बसना में संचालित सभी पानी फैक्ट्रियों की तत्काल जांच की जाए। बिना एक्सपायरी डेट के पाउच बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, फैक्ट्री सील हो और आम जनता को शुद्ध पानी मिल सके।
क्या प्रशासन अब भी चुप रहेगा, या जनता के स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ा कदम उठाएगा, यह देखने वाली बात होगी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.