Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 27, 2026

भोरमदेव वन्यप्राणी अभयारण्य में फेस-IV मॉनिटरिंग हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित वन्यप्राणियों की उपस्थिति, जैव विविधता एवं आवास की स्थिति का वैज्ञानिक आकलन कर संरक्षण एवं प्रबंधन को मिलेगा बढ़ावा

 भोरमदेव वन्यप्राणी अभयारण्य में फेस-IV मॉनिटरिंग हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित



वन्यप्राणियों की उपस्थिति, जैव विविधता एवं आवास की स्थिति का वैज्ञानिक आकलन कर संरक्षण एवं प्रबंधन को मिलेगा बढ़ावा


कवर्धा, 26 नवंबर 2026। कवर्धा वनमण्डल अंतर्गत भोरमदेव वन्यप्राणी अभयारण्य में आज कवर्धा वनमण्डल एवं WWF-India के सेंट्रल इंडिया लैंडस्केप (CIL) कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में फेस-IV मॉनिटरिंग के अंतर्गत वन्यप्राणी सर्वेक्षण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन चिल्फी परिक्षेत्र में किया गया।




 कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अभयारण्य के मैदानी वन अमले को वैज्ञानिक सर्वेक्षण की विधियों, फील्ड डेटा संकलन, वन्यप्राणियों के संकेतों की पहचान तथा ट्रैप कैमरा संचालन एवं निगरानी की तकनीकों से प्रशिक्षित करना था, ताकि आगामी सर्वेक्षण का कार्य व्यवस्थित, सटीक एवं वैज्ञानिक पद्धति से संपन्न किया जा सके।


फेस-IV मॉनिटरिंग वन्यप्राणी संरक्षण एवं प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल


गौरतलब है कि फेस-IV मॉनिटरिंग वन्यप्राणियों की स्थिति एवं उनके आवास का वैज्ञानिक आकलन करने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। देश में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA), भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप टाइगर रिजर्व में नियमित रूप से बाघ एवं अन्य वन्यजीवों की निगरानी की जाती है। इसके अतिरिक्त, अखिल भारतीय बाघ आकलन के अंतर्गत प्रत्येक चार वर्ष में देशभर में वन्यजीवों की स्थिति का व्यापक आकलन किया जाता है।


इसी क्रम में भोरमदेव वन्यप्राणी अभयारण्य में फेस-IV मॉनिटरिंग के माध्यम से यहां की जैव विविधता, वन्यप्राणियों की उपस्थिति एवं उनके प्राकृतिक आवास की स्थिति से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी एकत्रित की जाएगी।


सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार होगी वैज्ञानिक रिपोर्ट


भोरमदेव वन्यप्राणी अभयारण्य में प्रस्तावित सर्वेक्षण का प्रमुख उद्देश्य अभयारण्य में पाए जाने वाले मांसाहारी एवं शाकाहारी वन्यप्राणियों की उपस्थिति, उनके वितरण, वन्यप्राणी गतिविधियों, वनस्पतियों की विविधता तथा प्राकृतिक आवास की स्थिति से संबंधित जानकारी एकत्रित करना है। इसके लिए निर्धारित सर्वेक्षण पद्धतियों के अनुसार मैदानी स्तर पर आंकड़े संकलित किए जाएंगे तथा ट्रैप कैमरों की सहायता से वन्यप्राणियों की उपस्थिति एवं गतिविधियों का दस्तावेजीकरण किया जाएगा।


सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर एक वैज्ञानिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट अभयारण्य में वन्यजीव संरक्षण, आवास प्रबंधन, जैव विविधता के संवर्धन तथा भविष्य की संरक्षण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेगी। साथ ही, इससे वन प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप संरक्षण संबंधी प्राथमिकताएं निर्धारित करने में सहायता मिलेगी।


दिसंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू होगा सर्वेक्षण


प्रशिक्षण कार्यशाला के उपरांत दिसंबर 2026 के प्रथम सप्ताह से भोरमदेव वन्यप्राणी अभयारण्य में मैदानी सर्वेक्षण एवं ट्रैप कैमरों के माध्यम से वन्यप्राणी निगरानी का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह सर्वेक्षण लगभग 45 दिनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। संपूर्ण सर्वेक्षण कार्य WWF-India के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन एवं निगरानी में संपन्न किया जाएगा, जिसमें भोरमदेव अभयारण्य का मैदानी वन अमला सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएगा।


वन विभाग एवं WWF-India के विशेषज्ञों की रही सहभागिता


प्रशिक्षण कार्यशाला में कवर्धा वनमण्डलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल तथा भोरमदेव वन्यप्राणी अभयारण्य की अधीक्षक श्रीमती अनिता साहू उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण सत्रों में WWF-India के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के रूप में श्री उपेन्द्र दुबे (बिलासपुर), डॉ. अनुराग विश्वकर्मा (बिलासपुर), डॉ. दीप्ति गुप्ता (भोपाल) एवं श्री संदीप चौकसे (जबलपुर) ने सहभागिता की।


कार्यशाला के दौरान अभयारण्य के समस्त संबंधित मैदानी वन कर्मचारियों को सर्वेक्षण की प्रक्रिया, वन्यप्राणियों के साक्ष्यों एवं संकेतों का संकलन, आंकड़ों का व्यवस्थित अभिलेखीकरण तथा ट्रैप कैमरों के उपयोग से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


कवर्धा वनमण्डल एवं WWF-India के इस संयुक्त प्रयास से भोरमदेव वन्यप्राणी अभयारण्य में वन्यजीवों की वैज्ञानिक निगरानी को मजबूती मिलने, जैव विविधता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होने तथा दीर्घकालिक संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन की दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad