Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 25, 2020

जिला कोंडागांव : कोण्डागांव पुलिस द्वारा मुख्यालय में किया गया फ्लैग मार्च, कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ-साथ पवित्र रमजान माह को शांतिपूर्वक मनाने की अपील


कोण्डागांव (गिरीश जोशी CNI NEWS) : 25 अप्रैल 2020/पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज  पी सुन्दर राज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक  बालाजी राव के आदेशानुसार आज प्रातः 11.30 बजे से देश में कोविड-19 के प्रकोप से बचाव हेतु लोगो को जागरुक करने तथा रमजान माह के मद्देनजर कोण्डागांव पुलिस द्वारा मुख्यालय में फ्लैग मार्च किया गया है। इस मौके पर पुलिस ने लोगो को कोरोना वायरस से बचाव सुरक्षा संबंधी मास्क पहनने, घर मे रहने की समझाइश देते हुए चौक-चौराहों में रूक कर कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा पवित्र रमजान माह के प्रारंभ के चलते भाईचारा और शांतिपूर्वक मनाने की अपील भी की गई। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने सहयोग के लिए कोरोना महामारीे के दौरान डयूटी कर रहे चिकित्सा विभाग, सफाई कर्मचारी, स्थानीय प्रशासन समस्त विभाग, जिले के पत्रकार , सेवा संस्थाए श्रमिको, किसानो, दुकानदारो, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ, आवश्यक सेवा पहुंचाने वाले वाहन चालको का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनंत कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोण्डागांव श्रीमती अंजलि गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कपिल चन्द्रा,  दीपक मिश्रा, यातायात डीएसपी श्रीमती निकिता मिश्रा तिवारी, रक्षित निरीक्षक रमेश चन्द्रा, थाना प्रभारी नरेन्द्र पुजारी, यातायात प्रभारी  रवि पाण्डेय सहित अन्य पुलिस स्टाफ एवं राजस्व विभाग से तहसीलदार यू के मानकर मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad