Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 9, 2020

नई दिल्ली : आंखों के जरिए शरीर में प्रवेश कर रहा है कोरोना वायरस! सार्स से भी 100 गुना ज्‍यादा संक्रामक


सन 2020 : कोरोना वायरस से अब तक कई लाख लोगों की मौत हो चुकी है
नई दिल्ली : वर्तमान में सारी दुनिया कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण से जूझ रही है. कोरोना वायरस को लेकर रोजाना ही नई बातें सामने आ रही है. यूनिवर्सिटी ऑफ हांग कांग द्वारा कोरोना वायरस पर किए गए शोध में यह बात सामने आई है कि ये आंखों के जरिए इंसान के शरीर में तेजी से प्रवेश कर रहा है. शोध में यह बात सामने आई है कि सार्स और बर्ड फ्लू की तुलना कोविड-19 (Covid-19) नाक और आंखों से 100 गुना ज्‍यादा तेजी से इंसान के शरीर में प्रवेश कर रहा है.


डॉक्‍टर माइकल चान की टीम ने कोरोना वायरस पर किए गए अध्ययन में यह सबूत पाया है कि यह इंसान के शरीर में आंखों के जरिए प्रवेश कर रहा है.


आंखों की कोशिकाओं की हुई जांच

scmp की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शोध के अध्यक्ष डॉक्टर चान ने बताया कि अध्ययन में हमने मनुष्य के श्‍वसन प्रणाली और आंखों की कोशिकाओं की जांच की. जांच में पाया गया कि SARS-Cov-2 वायरस इंसान की आंख और ऊपरी सांसों के जरिए सार्स और बर्ड फ्लू से भी तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है.


आम लोगों को दी गई ये सलाह

इस शोध के सामने आने के बाद कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को आंखों को बार-बार न छूने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर में साबुन और पानी से धोने की सलाह दी गई है. बता दें कि इससे पहले एक शोध में यह बात सामने आई थी कि कोरोना वायरस स्‍टील, प्‍लास्टिक और जमीन पर 7 दिनों तक जिंदा रह सकता है.


लाखों लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में ढाई लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका कोरोना वायरस का सबसे बड़ा गढ़ बन चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 77 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 12 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, भारत की बात की जाए तो यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार का आंकड़ा पार हो चुका है.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad