Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 9, 2020

न्यू दिल्ली : दिल्ली में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए ट्रेन यात्रा का खर्च उठाएगी केजरीवाल सरकार

न्यू दिल्ली : बयान के अनुसार दिल्ली सरकार पहले ही संबंधित राज्यों को दिल्ली में फंसे कामगारों (Workers) की सूची भेज चुकी है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में फंसे प्रवासी कामगारों को उनके घर भेजने के लिये ट्रेन यात्रा (Train Journey) का खर्च उठाएगी. दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रवासी कामगारों का यात्रा खर्च केन्द्र सरकार और उनके गृह राज्य की सरकार उठा रही हैं, लेकिन दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने इन प्रवासियों को उनके घर भेजने पर होने वाला यात्रा खर्च वहन करने का फैसला किया है. बयान के अनुसार दिल्ली सरकार पहले ही संबंधित राज्यों को दिल्ली में फंसे कामगारों (Workers) की सूची भेज चुकी है.


इस बीच, दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को सभी जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस उपायुक्तों को लॉकडाउन के दौरान अनुमति प्राप्त आर्थिक गतिविधियों का सुगम संचालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया. सरकार को शिकायत मिली थी कि कुछ सरकारी एजेंसियां और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन दिल्ली सरकार के आदेशों में बाधा डाल रहे हैं, जिसके मद्देनजर मुख्य सचिव विजय देव ने यह आदेश जारी किया. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को देव को भेजे नोट में यह मुद्दा उठाया था. सिसोदिया ने कहा कि सरकार को निजी दफ्तरों को खोलने पर रोक और आरडब्ल्यूए द्वारा खुद के बनाए नियमों के अनुसार घरेलू सहायिकाओं, प्लंबरों और अन्य सेवा प्रदाताओं को प्रवेश की अनुमति देने जैसी शिकायतें मिली हैं.


दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 338 नये मामले सामने आए

इस बीच दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 338 नये मामले सामने आए. जबकि गुरुवार को कोविड-19 के 448 मामले सामने आए थे, जो कि अब तक एक दिन में सामने आने वाले सबसे अधिक मामले थे. इससे पहले बुधवार को 428 मामले सामने आए थे. फिलहाल दिल्‍ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या 6318 हो गई है. इस वक्‍त दिल्‍ली में कोरोना के एक्टिव केस 4230 हैं, तो अब तक 2020 लोग इलाज के बाद ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. जबकि कोरोना महामारी ने 68 लोगों की जान जा चुकी है.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad