Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 18, 2020

क्वारंटाइन सेंटरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, 24 घंटे निगरानी हेतु तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की लगायी जायेगी ड्यूटी -


(उग्रसेन पाल) कोरिया : कलेक्टर   डोमन सिंह ने आज जिले के सभी अनुभागों के अनुविभा tvगीय स्तर के अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए क्वारंटाइन सेंटरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ताकि राज्य के बाहर से आने वाले श्रमिकों एवं अन्य लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना हो। उन्होंने सेंटरों की साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराने तथा बिजली, पानी व भोजन सहित पर्याप्त मात्रा में मास्क की व्यवस्था करने कहा। कलेक्टर ने सभी एसडीएम से इन सेंटरों में तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने तथा प्रत्येक समय में कम से कम दो कर्मचारी की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। सेंटरों में मिलने आने वाले लोगों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर रजिस्टर में संधारित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि राज्य के बाहर से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन किया जाना है।  
    कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश अनुसार अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों के लिए जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में संबंधित अधिकारियों के द्वारा पर्याप्त क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1147 क्वारंटाइन सेंटर तैयार किये गये हैं। जिनकी क्षमता 11 हजार से अधिक है। वर्तमान में जिले में कुल 1145 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है तथा 911 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। अन्य प्रदेश से आये लोगों की चिकित्सकीय जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी क्वारंटाइन सेंटरों में विद्युत, पेयजल, निस्तारी हेतु जल, भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। इन सेंटरों की साफ-सफाई कराकर सेनिटाइज भी करा दिया गया है।
    बता दें कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं। जनपद पंचायतों में कुल 1094 क्वारंटाइन सेंटर एवं नगरीय निकायों में क्वारंटाइन सेंटर की संख्या 53 है। वर्तमान में जनपद पंचायत खड़गवां में 231 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं जहां 78 लोगों को रखा गया है। जनपद पंचायत खड़गवां में ही 139 लोगों को होम क्वारंटाइन पर रखा गया है। जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में 216 क्वारंटाइन सेंटर चिन्हित किये गये हैं। जहां कुल 46 लोग हैं। जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में 61 लोगों को होम क्वारंटाइन पर रखा गया है।
     इसी तरह जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर में 264 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं। जहां कुल 60 लोगों को को रखा गया है। यहां 42 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। जनपद पंचायत सोनहत में 126 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं। जहां 24 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर एवं 48 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। जनपद पंचायत भरतपुर में 257 क्वारंटाइन सेंटर चिन्हित किये गये हैं। यहां कुल 456 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर एवं 38 लोगों को होम क्वारंटाइन पर रखा गया है।
      जिले के अंतर्गत समस्त नगरीय निकायों में भी क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था की गई है। वर्तमान स्थिति में नगर पालिक निगम चिरमिरी में 28 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं, जहां कुल 294 लोगों को रखा गया है। यहां 155 लोगों को होम क्वारंटाइन पर रखा गया है। नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में 03 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं जहां कुल 75 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर एवं 138 लोगों को होम क्वारंटाइन पर रखा गया है। नगर पंचायत खोंगापानी में 04 क्वारंटाइन सेंटर है। यहां 28 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर एवं 123 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।
     इसी तरह नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा में 07 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं जहां 67 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। यहां 75 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में 05 क्वारंटाइन सेंटर हैं जहां 05 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर एवं 03 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। नगर पंचायत झगराखाण्ड में 03 क्वारंटाइन सेंटर में 02 लोगों को तथा 39 लोगों को होम क्वारंटाइन  पर रखा गया है। नगर पंचायत नई लेदरी में 03 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं। यहां 10 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर एवं 50 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad