Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 8, 2020

ओडिशा : ओडिशा में सूरत से लौटे 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, संक्रमितों की संख्या 245 हुई



ओडिशा : दूसरे राज्यों से अपने घर लौट रहे श्रमिक प्रवासी राज्य सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं। ताजा मामला ओडिशा का है जहां हाल ही में सूरत से लौटे 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिससे राज्य में इस संक्रामक रोग के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 19 गंजम से, पांच केंद्रपाड़ा और दो भद्रक जिलों से सामने आए। अधिकारी ने बताया कि ये लोग सूरत से आए थे और पृथक केंद्रों में रह रहे थे। इनमें बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे। उन्होंने बताया कि नए मरीज सामने आने के साथ ही गंजम में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। जिले में संक्रमण का पहला मामला दो मई को सामने आया था।


अधिकारी ने बताया कि भद्रक में संक्रमित लोगों की संख्या 23 है जबकि केंद्रपाड़ा में कुल आठ मामले सामने आए। लॉकडाउन के कारण गुजरात के सूरत शहर में फंसे ओडिशा के प्रवासी मजदूर केंद्र सरकार की अनुमति के बाद बसों और ट्रेनों से पूर्वी राज्य लौट रहे हैं। ओडिशा के करीब तीन लाख कामगार सूरत में हीरे की कटिंग, कपड़ा उद्योग और अन्य काम करते हैं। इनमें से ज्यादातर कामगार गंजम जिले के हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए 2,460 लोगों की जांच की। ओडिशा में अभी तक 52,974 नमूनों की जांच हुई है।

नए मरीज आने के साथ ही राज्य में अब भी 181 लोग संक्रमित हैं जबकि 62 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। भुवनेश्वर के दो मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जाजपुर जिले में सबसे अधिक 55 मामले सामने आए। इसके बाद खुर्दा जिले में 50, गंजम में 47, बालासोर में 27, भद्रक में 23, सुंदरगढ़ में 12, केंद्रपाड़ा में आठ, जगतसिंहपुर में पांच और
मयूरभंज में चार मामले सामने आए। कटक, झारसुगुडा, बोलांगीर, क्योंझर और कालाहांडी में दो-दो मामले और पुरी, ढ़ेंकनाल, देवघर तथा कोरापुट जिलों में एक-एक मामला सामने आया।

राज्य में गुरुवार को कोविड-19 के 34 नए मामले सामने आए। अधिकारी ने बताया कि पिछले आठ दिनों में 100 से अधिक मरीज सामने आए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad