Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 8, 2020

नई दिल्ली : बेटी की शादी और भविष्य की चिंता दूर करती है यह योजना, जानें जरुरी बातें



नई दिल्ली :  केंद्र की मोदी सरकार ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में बेटियों की सुरक्षा व बेटियों के भविष्य का जिक्र किया था। सत्ता पाते ही घोषणा पत्र के अनुरूप बेटियों के लिए अनेक स्कीम चलाई जिसके माध्यम से लाखों बेटियां लाभांवित हो रही हैं। ऐसी ही एक योजना देशभर में सक्रिय है जिसके माध्यम से पिता अपनी बेटी के भविष्य की चिंता कर उसका उपयोग करता है।

बेटी की चिंता खत्म करता है स्कीम
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना जो कि बेटियों के लिए एक छोटी बचत स्कीम है।
इस योजना के जरिए सरकार की कोशिश है कि बेटी की जन्म से लेकर शादी करने तक परिजनों को आर्थिक सहायता और मजबूती मिलती रहे। इस योजना के जरिए बेटा-बेटी में भेद खत्म किया जा सके। इस योजना से बेटी की पढ़ाई व शादी के लिए टेंशन दूर करने में मदद मिलती है।
10 साल से पहले खुलवाएं खाता
योजना का लाभ लेने के लिए बच्ची के 10 साल होने से पहले खाता खुलवाने होते हैं। योजना के अंतर्गत उम्मीदवार कम से कम 250 रूपये से लेकर 1.5 लाख रूपये तक का खाता खुलवा सकते है। योजना के तहत आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंको की अधिकृत शाखा में खाता खुलवा सकते है। आपके आस पास जो भी नजदीक हो आप वहां खाता खुलवा सकते हो। ब्याज दोनों का बराबर ही रहेगा।
सुकन्या समृद्धि योजना हेतु जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म, बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र, जमाकर्ता यानि माता-पिता का पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि में से एक पहचान पत्र।
पैसा इस तरह करवाएं जमा
पैसा जमा कराने के लिए नगद का इस्तेमाल कर सकते हैं, चैक या डिमांड ड्राफ्ट या फिर नेट बैकिंग से जमा करा सकते हैं।
जरुरी बातें जो जानना बहुत जरुरी है

  • ब्याज दर 9.2 फीसदी तक मिलता है।
  • इसें जमा होने वाली राशि पर आपको आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कटौती का लाभ भी मिलता है।
  • पीएफ से अधिक ब्याज सुविधा।
  • अगर आप 1000 रूपये महीने से खाता खोलने पर आपको 6,07,128 रूपये मिलेंगे।
  • जब आपकी बच्ची शादी के लायक हो जायेगी तो उसको लगभग 6 लाख रूपये तैयार मिलते है और आपको ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी।
  • इसमें आपको कोई इनकम टैक्स नहीं देना।

  • No comments:

    Post a Comment

    Please do not enter any spam link in the comment box.

    Hz Add

    Post Top Ad