Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 1, 2020

जिला कोंडागांव : कोण्डागांव में पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया गया कोरोना टेस्ट, मैदानी रूप में कार्यरत एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्राथमिकता के आधार पर होगी जांच : पुलिस जवानों के लिये लगाये गए कोरोना टेस्ट शिविर

 कोण्डागांव (गिरीश जोशी) : 01 मई 2020/राज्य के पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी की विशेष पहल पर विगत् दिनांक 30 अप्रैल से कोण्डागांव में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट और हेल्थ चेकअप प्रारम्भ किया गया। वर्तमान में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू कराने में फील्ड पर डटे हुए है एवं आम नागरिकों के सीधे संपर्क में भी है। जिस कारण पुलिसकर्मियों में भी कोरोना के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। चूंकि पुलिसकर्मी कोरोना और जनता के बीच एक ढाल के तौर पर खड़े है जिस कारण उन्हें भी संक्रमण मुक्त रहना आवश्यक है, तभी आम नागरिकों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखकर पुलिस अधीक्षक बालाजी राव सोमवार के दिशा निर्देशन पर जिले के पुलिस कर्मियों का चरणबद्ध तरीके से जिला चिकित्सालय एवं समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन आम जनता से सीधे संपर्क में आने वाले पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी, फिक्स प्वाइंट ड्यूटी व पेट्रोलिंग ड्यूटी तथा कुछ थाना प्रभारियों को मिलाकर पहले दिन कुल 13 लोगो का कोरोना टेस्ट किया गया है। पुलिस जवानों के साथ ही पुलिस अधीक्षक बालाजी राव सोमवार ने भी  उपस्थित होकर अपना कोरोना टेस्ट कराया। आज प्रथम दिवस 45 वर्ष या इससे ऊपर के सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। यह जांच आगामी कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगी और पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
सभी ब्लॉक मुख्यालयों में भी पुलिस अधिकरी एवं कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसके अतिरिक्त आगामी दिनो मे जिले में कार्यरत समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सेहत के लिए बड़े स्वरूप में चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad