Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 17, 2020

● सिरिमिरी : होम कोरन्टीन का उलंघन कर क्षेत्र में महामारी फैलाने के आरोप में कोरोना पॉजिटव सहित तीन पर एफआईआर दर्ज*


चिरिमिरी (उग्रसेन पाल) चिरिमिरी नगर पालिक निगम की आयुक्त सुमन राज की शिकायत पर चिरिमिरी पुलिस ने होम कोरन्टीन का उलंघन के आरोप में कोरोना पॉजिटव सद्दाम, उसके भाई नॉशाद व भतीजे सानू के उपर राष्ट्रीय आपदा अधिनियम 2005 की धारा 51, महामारी अधिनियम 188 व आईपीसी की धारा 269, 270 व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है । मामले की विवेचना जारी है ।
    उल्लेखनीय है कि हल्दीबाड़ी निवासी 28 वर्षीय सद्दाम बीते 08 मई को यूपी के फतेहपुर से अपनी पत्नी को लेकर चिरिमिरी आया था । जिसका सैम्पल लेने के बाद जिला प्रशासन ने उसे घर मे ही होम कोरन्टीन कर दिया था । लेकिन उसने प्रशासन के दिशा निर्देशों का उलंघन करते हुए होम कोरन्टीन में ही घर से बाहर निकलकर कई लोगो से मुलाकात की, लोगो के साथ क्रिकेट भी खेला व अपनी सैलून को खोलकर लोगो की दाढ़ी भी बनाई ।
    रायपुर से उक्त युवक की रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और उक्त युवक के किसी भी प्रकार के संपर्क में आये 56 लोगो को कोरन्टीन सेंटर में भेज दिया और हल्दीबाड़ी को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया ।
    उपरोक्त मामले में चिरिमिरी नगर पालिक निगम की आयुक्त सुमन राज की लिखित शिकायत पर चिरिमिरी पुलिस ने कोरोना पॉजिटव सहित कुल तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad