Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 24, 2020

पाँच लोगों की निर्मम हत्या कर आरोपी ने की खुदकुशी


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर -- न्यायधानी में चल रही लाकडाऊन के बीच बीती रात एक सिरफिरे युवक ने अपने ही घर के पाँच लोगों   की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद ट्रक के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुँचकर मामले की जाँच कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के सीपत थाना के मटियारी गाँव में यह लोमहर्षक घटना तब घटी जब घर के सभी लोग सो रहे थे। तभी आरोपी ने  माँ, बाप, दो भाई और बहन को टंगिया से वारकर मौत के घाट उतार दिया। सभी की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बाताया जा रहा है कि मृतक आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय हत्या का आरोपी मृतक रोशन सूर्यवंशी, 45 वर्षीय पिता रूपदास सूर्यवंशी, 40 वर्षीय माता संतोषी बाई, 14 वर्षीय बहन कामिनी, 15 वर्षीय भाई ऋषि और 20 वर्षीय भाई रोहित सूर्यवंशी के रूप में हुई है।घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके-ए-वारदात पर पहुंँकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नही हो सका है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad