जंगल मे अपनो के बीच बिताए पल से अभिभूत हुवे विक्रांत सिंह।
गंडई पंडरिया- युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व राजनांदगांव जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने गंडई नगर से 10 किलोमीटर दूर बाघमाडा के नाम से प्रशिद्ध जंगल मे तकरीबन सैकड़ो कार्यकर्ताओ के बीच पहुँच कर केक काटे और अपने समर्थकों और भाजपा जनप्रतिनिधि शिनीयर नेता कार्यकर्ताओ के साथ भोजन कर हरेभरे जंगल और जंगल के अंदर मनोरम दृस्यो का आनंद लिए इस पल को अपनो के साथ इतने अच्छे तरीके से बिताने के बाद अपनो के सम्मान से अभिभूत हुवे विक्रांत सिंह वही अपने नेता को अपनो के बीच जंगल मे बिना किसी संकोच निडर रूप से घूमने फिरने और खाने से कार्यकर्ताओ और नेताओं में भी अलग सी खुसी देखी जा रही थी।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस बीच अपने नेता को उनका स्केच तस्वीर का मोमेंटो भेट कर सम्मान किया साथ ही कार्यकर्ताओ के कहने पर इतने भयानक जंगल के अंदर में आये इसके लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष स्यामपाल ताम्रकार,उपाध्यक्ष जाविद खान,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,राकेश ताम्रकार,राजेश मेहता,धरमु पटेल,जीवन दास रात्रे,युवामोर्चा अध्यक्ष राकेश ठाकुर,जीवन,रमाकांत चौबे,टेकन देवांगन,हमेश यदु,विक्की कुर्रे,सत्रुहन कुर्रे,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस साल का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट के रूप में उभरा है बाघमाडा।
आप को बता दे कि लॉक डाउन में खाली समय मे तनाव से दूर होने और अपने परिवार और दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने के लिए इस जंगल मे सबसे अधिक लोग दूर दूर से आ रहे है। जंगल के अंदर चारो तरफ से बड़े बड़े चट्टान और हरेभरे शांत वातावरण के बीच खलखलती जंगल के अंदर से बहती नदी और उसके झरने को देख पर्यटक अपने आप को रोक नही पा रहे है। और बिल्कुल नहाने का आनंद उठा रहे है। आस पास के ग्रामीण अब इस स्थल को पर्यटन स्थल बनाने की मांग कर रहे है।
रवि रजक के साथ हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट ।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.