Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 27, 2020

जिला जांजगीर चांपा के नवागढ़ ब्लाक, लोकेशन नवागढ ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटिया

 शासकीय भूमि को बेजा कब्जा कर मोटी रकम में बेचा जा रहा है                                          

  छत्तीसगढ़ शासन नरवा गरूवा घुरवा और बाड़ी के विकास पर जोर दे रही है लेकिन यदि  ऐसा भी गांव सामने आया जहां विकास करने के लिए भूमि हि न बचे और न नरवा बचे तब उस गांव का विकास किस प्रकार किया जाय यह शासन द्वारा सोचने की बात है यह मामला जांजगीर जिले के नवागढ़ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोटिया की है जहां गांव के ही कुछ चुनिंदा लोगों के द्वारा गांव के खाली जमीनो को बेजा कब्जा कर मोटी रकम लेकर बेचा जा रहा है बच्चों के खेलने-कूदने के मैदान को भी निगल गये ये लोग यहां तक कि नरवा को भी पाट कर खेत और मकान बना दिया गया है गौठान बनाने के लिए भी जमीन नहीं है और यदि भविष्य में शासन द्वारा कुछ निर्माण कार्य का आदेश मिले तो क्या करेगी ग्राम पंचायत कोटिया, कानून में लिखा है कि कोई भी अपने अधिकार से अधिक नहीं दे सकता तो गांव के कुछ चुनिंदा लोग खाली पड़ी जमीन को भी कैसे बेच रहे हैं इस पर प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए हद तो तब हो गई जब एक ग्रामीण के आने जाने के रास्ते को ही सत्रुहन कुर्रे  पुत्र गुलज़ार द्वारा बेजा कब्जा कर          दो लाख रुपए में बेच दिया गया जो जमीन गांव के बच्चों के खेलन के लिए छोड़ी गई थी यह जमीन शिवधनउर्फ बिठ्ठल के मकान से लगा हुआ है 


जिनके द्वारा तहसीलदार महोदय नवागढ़ को 21/07/2020 व तहसीलदार शिवरीनारायण को आवेदन दिनांक 23-07-2020 को दिया गया था जिस पर अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यावाही नहीं की गई है गुलज़ार पिता सतरूहन उर्फ पटेल के द्वारा पांच अलग-अलग जगह काबिज जमीनो को बेंच दिया गया है बच्चों के खेलन की जगह को भी  दो लाख रुपए लेकर  सतरूहन व गुलज़ार द्वारा बेच दिया गया है कलेक्टर व तहसीलदार महोदय को इस मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करनी चाहिए जिससे भविष्य में नई पीढ़ी के युवाओं के लिए शासन द्वारा विकास की योजनाओं को संचालित करने स्थान मिल सके जिससे ग्राम कोटिया के ग्राम वासियों का विकास हो सके बेजा कब्जा कर जमीन को बेचने के मामले में जब गुलजार  से पूछा गया तो उनका कहना था कि जिसने हमारे विरुद्ध तहसीलदार को आवेदन दिया है उसने स्वयं जमीन कब्जा कर के बेच दिया है जो बेबुनियाद है दरअसल परिवार की संख्या अधिक होने के कारण अन्य स्थान पर मकान बनाया गया है जिसके बगल में शत्रुघ्न कुर्रे पुत्र गुलजार की काबिज जमीन है जो बच्चो के खेलने का स्थान है अब बरसात में रामधन उर्फ बिठ्ठल के परिवार को रास्ते का संकट सताने लगा है जो अब तक विट्ठल के परिवार के आने जाने का रास्ता है मकान के सामने अन्य व्यक्ति के द्वारा पुराने रास्ते को भी बंद कर दिया गया है जिस पर सरपंच प्रतिनिधि से इस मामले पर राय जाननी चाही गई तो दबंग कब्जा धारियों के डर से गांव के 60% लोगों द्वारा जमीन कब्जा किया गया है बताया गया जो बिल्कुल झूठ है गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा ही जमीन को कब्जा किया गया था जिसको ऊंचे दामों पर बेच दिया गया और बेचा जा रहा है गांव वालों के पास विकास करने को जमीन नहीं है पर गुलजार ने तुलसी गांव वाले व्यक्ति को जमीन बेच दिया है जो अभी वहां गांव कोटिया में निवास कर रहा है सरपंच प्रतिनिधि शिव लहरें द्वारा बताया गया कि पूर्व में पटवारी ने जमीन का निरीक्षण किया लेकिन कार्यवाही करने से डरे अब सोचने वाली बात यह है कि जब शासन के ही जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने से डरते हैं तो अधिकारी बनने का क्या औचित्य रह जाता है इन बातों के होते हुए अब देखना  यह है कि तहसीलदार और कलेक्टर साहब भी क्या कार्यवाही करने से डरते हैं जिनको आवेदन दिया जा चुका है।


नरेंद्र कुमार के साथ शीला रात्रे की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad