हितेश मानिकपुरी रायपुर । कोरोना संक्रमण के बीच प्रदेश में गुरुवार से लॉकडाउन की शुरुआत हो गई है. राजधानी रायपुर , और न्यायधानी बिलासपुर के शहरी इलाकों में 9 दिनों के लिए लगाए जा रहे लॉकडाउन में इस बार और ज्यादा सख्ती की जाएगी. अगले 9 दिनों तक सड़कों पर गाड़ियां न निकालने के निर्देश प्रशासनकी तरफ से दिए गए हैं. मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वालों के साथ-साथ साइकिलिंग करने वालों पर भी रोक लगा दी गई है. कलेक्टर सारांश मित्तल ने लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की है ।
2 साल तक हो सकती है सजा
धारा 188 – शासन के आदेश के उल्लंघन पर धारा 188 का केस दर्ज करेंगे. यह दुकान खोलने पर या भीड़ इकट्ठा करने पर दर्ज होगा. इसमें 6 महीने तक कैद और जुर्माना है ।
धारा 269 – लापरवाही से किसी के जीवन के लिए खतरा पैदा करना या संक्रमण फैलाने पर इस धारा में कार्रवाई होती है. इसमें भी 6 महीने के कारावास या जुर्माने की सजा है ।
धारा 270 – जीवन के लिए खतरनाक, किसी भी बीमारी के संक्रमण के प्रसार की संभावना होने पर कार्रवाई की जाती है. इसमें दो साल की सजा, भारी जुर्माने का प्रावधान है ।
लॉक डाउन में कब क्या खुलेगा क्या नहीं…
ये खुलेंगे..
● किराना दुकान, आटा चक्की, उचित मूल्य की दुकान- सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
● सब्जी, ब्रेड, चिकन, मटन, मछली, अंडा की दुकान- सुबह 6:00 से 12:00 तक
● दूध – सुबह 6:00 से 12:00 तक व शाम 6:00 से 7:00 बजे तक
● मोबाइल रिचार्ज की दुकान– दोपहर 12:00 बजे तक
इन पर रहेगी पाबंदी
● धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल
● निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा
● व्यवसायिक प्रतिष्ठान, गोदाम,
● बार, होटल, रेस्टोरेंट
● सप्ताहिक हाट बाजार
प्रदेश के लगभग सभी शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए राजधानी रायपुर समेत 20 से अधिक नगरीय क्षेत्रों में लाकडाउन करने का फैसला किया गया है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है ।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़ों ने सारे रिकॉर्ड तोड़े
प्रदेश लगभग सभी जिलों में संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार तक पॉजिटिव मिले मरीजों में से दुर्ग – 139, राजनांदगांव – 59, बालोद-15, बेमेतरा – 20, कबीरधाम – 24, रायपुर – 695, धमतरी- 8, बलौदा बाजार -15, महासमुंद- 14, गरियाबंद – 21, बिलासपुर – 160, रायगढ़ – 23, कोरबा – 29, जांजगीर चांपा -73, मुंगेली- 24, गौरेला, पेंड्रा मरवाही- 5, सरगुजा -79, कोरिया – 18, सूरजपुर – 2, बलरामपुर – 8, जशपुर – 20, बस्तर – 33, कोंडागाव- 28, दंतेवाड़ा – 26, सुकमा – 38, कांकेर – 68 , नारायणपुर – 49, बीजापुर -44, अन्य- 3 शामिल है. बुधवार को पॉजीटिव मिले मरीजों की संख्या अब तक में सबसे अधिक है ।
हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.