Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 23, 2020

छत्तीसगढ़ : मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने सरोज पांडेय को दिया दिलचस्प जवाब..

     
 रायपुर हितेश मानिकपुरी । छत्तीसगढ़ मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने सरोज पांडेय को दिया दिलचस्प जवाब..
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महासचिव और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खत लिखकर नसीहत दी थी और वादा याद दिलाया था. उन्होंने खत में कहा था कि सीएम बघेल राजधर्म निभाते हुए जनता से किए वादे को पूरा करें और इस रक्षाबंधन पर राज्य में पूरी तरह से शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाएं.

  अब मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका जवाब दिया है, उन्होंने ट्वीट कर कहा- बहन सरोज पांडेय जी! आज आपका भाई भूपेश आपसे वादा कर रहा है कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी होकर रहेगी, हम सब इसकी तैयारी में लगे हैं।
साथ ही आपका आभार इसलिए कि आपने आज पुनः प्रदेश के सामने ला दिया कि आपके भाई @drramansingh ने 15 साल तक आपके वादे को तोड़ा, आपकी बात नहीं मानी।
 बहन, मैं आपसे एक आग्रह और करता हूँ कि एक राखी अपने भाई नरेंद्र मोदी जी को भी भेज दें और उनसे भी वादा करवाएँ कि देशवासियों से उनके द्वारा किए गये प्रत्येक वादे को पूरा कर सकें।
 मुझे उम्मीद है कि मेरी बहन में इतनी हिम्मत तो है कि वो अपनी पार्टी के नेता को एक राखी भेज सकेगी।




हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad