आसपास के जिले से गांजा का परिवहन कर चन्द्रपुर थाना क्षेत्र में खपाया जा रहा है, सारंगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बंजारी का रहने वाला, द्वारा सिंह जोहले और कृष्णा भास्कर गांजा तस्करी के धंधे में शामिल हैं, और अपने मोटर सायकल से गांजा लेकर खपाने जा रहे हैं, मुखबिर की सूचना पर चन्द्रपुर पुलिस ने उन्हें रोककर उनकी तलाशी लिया, तो पुलिस को उनके पास 1 किलो 5 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ, पुलिस ने दोनों आरोपी द्वारा सिंह जोहले और कृष्णा भास्कर के खिलाफ 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है, और दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है !
हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.