जांजगीर चाम्पा।। शिवसेना जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत जी के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर बताया गया है कि चाम्पा में सब्जी मण्डी के पीछे कृषि भूमि में रूद्रा सिंह ठाकुर द्वारा अवैध प्लाटिंग किया जा रहा है। इनके द्वारा शासन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जहां पर प्लाटिंग किया जा रहा है। वहीं पर हाई टेंशन टावर लगा है, व हाई वोल्टेज करेंट वायर गुजरा हुआ है। कभी भी बडी हादसा होने का डर है। जिसमें शिवसेना उचित कार्यवाही की मांग करती है। जिससे समय रहते हादसा होने से बचा जा सके।
उक्त विषय में शिवसेना जिलाध्यक्ष ठा.ओंकार सिंह गहलौत सहित शुभम सिंह राजपूत जिलासचिव, दिलीप साहू, संजय साहू, प्रतीक राज, कुंजन केंवट ने अपर कलेक्टर लीला कोसम जी को ज्ञापन सौंपकर मांग किया है कि उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुए रूद्रा सिंह ठाकुर के खिलाफ उचित कार्यवाही किया जावे।
*नरेंद्र कुमार जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.