अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
भोपाल -- मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने भले ही अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया है लेकिन उसके पहले कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस विधानसभा उपचुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने ही तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिये लगातार सदस्यता अभियान चला रही है। वहीं कांग्रेस भी दोबारा सत्ता में आने के लिये लोगों का मन टटोलने के साथ-साथ जिताऊ उम्मीदवारों पर दांँव लगाने की योजना पर काम कर रही है। कांग्रेस ने आज 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें मध्यप्रदेश की दिमनी विधानसभा सीट से रविंद्र सिंह तोमर, अंबाह सीट से सत्यप्रकाश,गोहद सीट से मेवाराम जाटव, ग्वालियर से सुनील शर्मा, डबरा से सुरेश राजे, करैरा सीट से प्रागी लाल जाटव, भांडेर से फूल सिंह बरैया, बमोरी से कहैन्या लाल, अशोक नगर से आशा दोहरे, अनुपपूर से विश्वनाथ, सांची से मदन लाल चौधरी, आगर से विपिन वानखेड़े, हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल, नेपानगर से राम किश्न, सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को टिकट दिया है।इसके अलावा मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पाँच सीटों पर दो - दो नामों का पैनल तय किया है वहीं सात सीटों पर दो से तीन नाम के सुझाव आये हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.