जिला ब्यूरो चीफ-आकाश जायसवाल
कैमरा मैन- कादिर खान
अंबिकापुर (जिला सरगुजा )
दिनांक 01-09- 2020
शहर के सबसे बड़े दवा व्यवसायी के पुत्र ने बाकी डेम में कूदकर की आत्महत्या, दोपहर में स्कूटी से पहुंचा था युवक शहर से लगे बांकी डेम, एनडीआरएफ की टीम के 3 घंटे तक की मशक्कत, के बाद भी सव निकलने में नाकाम रही *9 मिनट के अंदर इस्थानिय 3 लोगो ने 50 फिट गहराई से खोज निकाला सव..
अंबिकापुर. शहर के सबसे बड़े दवा व्यवसायी के पुत्र ने शहर से लगे बांकी डेम में छलांग लगा ली। डेम के पानी में डूब जाने से उसकी मौत (Commits Suicide) हो गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने 3 घंटे शव खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन शाम तक एनडीआरएफ की टीम शव निकलने में रही नाकाम तभी रात्री लगभग समय 7:20 में वहां के इस्थानिय 3 युवक 9 मिनट के अंदर 50 फिट की गहराई से खोज निकाला सव
शहर के बाबूपारा निवासी तेज प्रताप सिंह टुटेजा अंबिकापुर समेत संभाग के सबसे बड़े दवा व्यवसायी हैं। इस परिवार के तेज मेडिकल समेत शहर में अन्य फर्म भी संचालित हैं।
उनका पुत्र 31 वर्षीय अभिजीत सिंह टुटेजा मंगलवार की दोपहर करीब 2.30 बजे स्कूटी से शहर से लगे बांकी डेम पहुंचा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने डेम में छलांग लगा दी।
गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी डूबकर मौत (Commits Suicide) हो गई। इसकी सूचना वहां के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी के नंबर से युवक की पहचान दवा व्यवसायी के पुत्र के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया और शव की तलाश कराई।
3 घंटे बाद भी नहीं मिला शव
एनडीआरएफ की टीम दोपहर 4 बजे से व्यवसायी के पुत्र का शव खोजने मशक्कत करती रही लेकिन शाम 7 बजे तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल सकी।
*इस्थानिय लोगो ने 9 मिनट के मशक्कत के बाद 50 फिट गहराई से ढूंढ निकाला सव*
परिजनों में पसरा मातम
जवान बेटे की मौत से व्यवसायी के परिवार में मातम पसरा हुआ है। युवक ने किस कारण से ये कदम उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.